फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रतिबंधित गांधी चौक में दौड़ रहे दोपहिया वाहनों से खतरा

प्रतिबंधित गांधी चौक में दौड़ रहे दोपहिया वाहनों से खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित गांधी चौक में दौड़ रहे दोपहिया वाहनों से खतरा
पिथौरागढ़। लोहे के एंगल नहीं होने से शहर के गांधी चौक पर दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। इससे लोगों के साथ ही व्यापारियों को खतरा बना हुआ है। परेशान व्यापारियों ने नगर पालिका से वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए एंगिल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांधी चौक पिथौरागढ़ शहर का मुख्य बाजार है। इस बाजार में दिनभर लोग खरीदारी करते हैं। इसके अलावा महिला अस्पताल, निजी क्लीनिक और सिल्थाम और नगरपालिका का मुख्य पैदल मार्ग होने से लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसको देखते हुए कई वर्षों से नगरपालिका ने इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन


वाहन प्रवेश न करें इसके लिए महिला अस्पताल के समीप, सिमलगैर बाजार और जजी को जाने वाले संपर्क मार्ग में एंगिल लगाए गए थे। महिला अस्पताल के पास लगाए गए एंगिल पिछले तीन माह से निकले हुए हैं। इस कारण अब इस प्रतिबंधित क्षेत्र में दिन भर दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। तेज गति से चलने वाले वाले वाहनों से दुर्घटना का भय बना हुआ है। कुछ लोग वाहनों को संकरी गलियों में खड़ा कर रहे हैं। इससे राहगीरों के चलने के लिए भी स्थान नहीं बच रहा है। उधर, सिमलगैर बाजार में यातायात को रोकने के लिए नौ बजे लगने वाला बैरियर समय से नहीं लग रहा है। इससे दोपहिया और कारें अनियंत्रित तरीके से पार्क कर दिए जा रहे हैं। व्यापारियों ने बैरियर समय से बंद करते हुए बिना पास के वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed