{"_id":"5c3a22f9bdec22739950b161","slug":"51547313913-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के अभाव में बंद पड़ा है लाखों की लागत से बना हाईटेक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के अभाव में बंद पड़ा है लाखों की लागत से बना हाईटेक शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में लाखों की लागत से बनाया गया हाईटेक शौचालय पानी नहीं होने से संचालित नहीं हो पा रहा है। शौचालय के बंद होने से यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों के साथ ही पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
कुछ समय पूर्व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने लाखों की लागत से हाईटेक शौचालय बनाया था। इसमें स्नानागार की व्यवस्था भी की गई थी। परिषद ने अस्थायी कर्मचारियों की तैनाती भी की, लेकिन पानी की कमी के चलते शौचालय संचालित नहीं हो सका। तब से यह शौचालय शोपीस बना हुआ है।
शौचालय के अभाव में लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भी परेशान है। शौचालय का संचालन करने को लेकर कई बार मांग करने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक मनीष पंत ने शीघ्र शौचालय की सफाई कराकर इसके संचालन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि यदि शौचालय का संचालन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
- यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए टैक्सी स्टेंड के समीप शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग के बंद पड़े शौचालय की के संचालन को लेकर भी पहल की जाएगी।
- प्रवीण कुमार सक्सेना, ईओ नगर पंचायत बेड़ीनाग।