फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 63 शिकायतें

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 63 शिकायतें

Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 63 शिकायतें
पिथौरागढ़। जनता मिलन कार्यक्रम 63 शिकायतें दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। अब तक के लंबित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को किसी भी आवेदन को 15 दिन से अधिक समय तक लंबित न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सड़क निर्माण का मलबा खेतों या नौले धारों में डालने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम सी रविशंकर ने विभागों को इस तरह की प्रवृति न दोहराने और क्षतिग्रस्त योजनाओं का समय पर सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। डॉ.दिनेश पाठक ने विलुप्त हो रहे पेड़ पौधे के संरक्षण और बरसाती झरनों को चिह्नित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इकबाल अहमद ने चंडाक मोस्टामानू में बंदरों, लंगूरों द्वारा खेती को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की। क्वीतड़ के प्रधान बलवंत सौन ने नहर की मरम्मत करने, झूलाघाट के चंद्रशेखर भट्ट ने मजिरकांडा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने का आवेदन सौंपा। डीएम ने इस पर तत्काल विभागों से कार्रवाई करने को कहा। मुनस्यारी से आए पीआरडी प्रशिक्षुओं ने नौकरी की मांग उठाई। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को प्रशिक्षुओं को ड्यूटी मुहैया कराने के निर्देश दिए। जाखपुरान की प्रधान पुष्पा भट्ट ने पैराग्लाइडिंग शुरू कराने, जिपंस जगदीश कुमार ने प्रावि धुरौली में शिक्षकों की तैनाती करने, जिपंस किशन भंडारी ने कनालीछीना-देवलथल सड़क सुधारने, पूर्व सभासद सुबोध बिष्ट ने सरकारी चिकित्सकों को जैनेरिक दवा लिखने के निर्देश देने संबंधी आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed