फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीएडीपी के कामों की जांच के निर्देश

बीएडीपी के कामों की जांच के निर्देश

Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीएडीपी के कामों की जांच के निर्देश
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पहली बार नई पहल करते हुए केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने मुनस्यारी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया। मंत्री ने धारचूला और मुनस्यारी विकासखंड में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत तीन साल के भीतर हुए कार्यों की जंच के निर्देश जिला धिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड धारचूला और मुनस्यारी में पेयजल निगम द्वारा बीएडीपी मद से किए गए कार्यों में लापरवाही बरतने और योजनाओं का उचित लाभ जनता को न मिलने की शिकायत की। मंत्री ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को दोनों विकासखंडों में बीएडीपी मद से विगत तीन वर्षों में कराए गए कार्यों की जांच एक कमेटी के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने धारचूला नगर में सीवर निर्माण कार्य के लिए मिले पचास लाख रुपये मात्र सर्वे एवं स्थल विकास में खर्च किए जाने पर जिलाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मनरेगा के अंतर्गत तल्लाजोहार क्षेत्र के 40 परिवारों को मनरेगा की मजदूरी का भुगतान न होने का मामला उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्रों में जन औषधि केंद्र खोलने की मांग के संबंध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि जनपद गंगोलीहाट, बेरीनाग, पिथौरागढ़ में जन औषधि केंद्र खोल दिए गए हैं। मंत्री ने मुनस्यारी और धारचूला में भी जन औषधि केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। नामिक में स्थाई रूप से एएनएम की तैनाती के साथ ही समय समय पर नामिक और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कहा कि उज्ज्वला गैस योजना कोई भी पात्र छूटना नहीं चाहिए। बताया गया कि होम स्टे योजना के तहत 52 गांवों का चयन कर दिया गया है।


मंत्री ने धारचूला और मुनस्यारी विकासखंड में रिंगाल और लकड़ी से निर्मित बर्तनों के साथ ही ताम्र के बर्तनों के निर्माण कार्य को बढ़ावा देने के निर्देश उद्योग विभाग को दिए। कहा कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले में क्षेत्रीय सांसद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। समिति पी बैठक प्रत्येक तीसरे महीने में होगी। समिति में विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समस्त उपजिलाधिकारी, अध्यक्ष नगरपालिका के अतिरिक्त तीन गैर सरकारी संगठन, व्यापार संघ के प्रतिनिधि सदस्य नामित किए गए हैं। एआरटीओ को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed