{"_id":"5b102f3b4f1c1b8f6e8b5738","slug":"51527787323-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भी अनशन पर अडिग रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भी अनशन पर अडिग रहा युवक
Updated Thu, 31 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देहरादून पुलिस के जुल्म के खिलाफ पिथौरागढ़ का युवक जिला अस्पताल में भी आमरण अनशन पर अडिग रहा। पुलिस प्रशासन के जबरन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी युवक ने भोजन-पानी और दवा को हाथ तक नहीं लगाया। उसने मांग पूरी होने तक आमरण अनशन पर डटे रहने का एलान किया है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी बंगापानी के सिलिंग गांव निवासी मनोज कुमार का आमरण अनशन जारी रहा। मनोज ने पुलिस प्रशासन पर अस्पताल में जबरन भर्ती कराने पर नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस प्रशासन उसकी जायज आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। युवक ने इलाज एवं नौकरी की मांग दोहराई और मांग पूरी होने तक आमरण अनशन पर अडिग रहने की चेतावनी दी।
बता दें कि सीएम को धमकी के मामले में दून पुुलिस ने मनोज को गिरफ्तार किया था। उसे चार माह जेल में काटने पड़े। बाद में अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। इसके बाद से ही मनोज उसे झूठा फंसाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और खुद को हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहा है। मनोज तीन दिन से कलक्ट्रेट के समक्ष अनशन पर डटा था। बुधवार शाम हालत बिगड़ने के बाद पुलिस प्रशासन से उसे जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया।