फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रहस्यमयी विस्फोट से उठे सवाल

रहस्यमयी विस्फोट से उठे सवाल

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी विस्फोट से उठे सवाल
पिथौरागढ़। जागृति कॉलोनी में चंद्र सिंह के मकान में रहस्यमयी विस्फोट से उठे सवालों का हालांकि अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है, लेकिन मकान मालिक ने अज्ञात पर जान-बूझकर विस्फोट करने का संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस से इस पहलू पर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात अचानक हुए विस्फोट से चंद्र सिंह परिहार और किराएदारों के परिवार दहशत में आ गए। निचले तल पर रहने वाले दो किराएदार परिवारों के साथ ही दोमंजिले पर रहने वाले मकान मालिक और तीन अन्य किराएदार परिवारों ने भी तेज धमाके की आवाज सुनी। इस धमाके के साथ ही एक कमरे की दीवार ढह गई और खिड़की-दरवाजे उखड़ गए। दीवारों पर भी दरारें आई। यह सब बस तीन-चार सेकेंड के बीच हुआ।
विज्ञापन


विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि दरवाजे चौखट समेत उखड़ गए थे। इससे कोई कुछ भी समझ नहीं पाया, लेकिन विस्फोट कैसे हुआ, विस्फोट का स्रोत क्या था। कुछ भी पता नहीं चल सका। रसोई गैस सिलेंडर भी सही सलामत थे। पुलिस को भी मौका मुुआयना में बारूदी विस्फोट जैसे कोई सुराग नहीं मिले। हालांकि मकान मालिक चंद्र सिंह परिहार ने अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक डालने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से दुर्घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित डीएम से करेंगे गुहार
रहस्यमयी विस्फोट की घटना के बाद दुर्घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहेे हैं। कोई इसे विस्फोट से जोड़कर देख रहा है तो कोई दैवी आपदा को वजह बता रहा है। हालांकि अब तक विस्फोट का कारण साफ नहीं है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान मालिक ने रहस्यमयी विस्फोट की घटना से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। सोमवार को मकान मालिक परिवार मुआवजे की मांग को लेकर डीएम से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed