{"_id":"59c153174f1c1b1c688b578b","slug":"51505841943-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशा गांव में आठ महीने से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशा गांव में आठ महीने से बिजली नहीं
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। इस तहसील के जोशा गांव में आठ महीने से बिजली सप्लाई ठप है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण यह समस्या पैदा हुई है, लेकिन विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास नहीं किया है। परेशान लोगों ने मंगलवार को तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक हफ्ते के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान बसंत राम और एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि आठ माह पहले गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से गांव की बिजली सप्लाई ठप है। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कई बार अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। रात के समय जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।
ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, गोविंद कुंवर, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पाना, हरीश प्रसाद आदि शामिल थे। तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का जल्दी समाधान कराया जाएगा।