फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   केंद्र और राज्य सरकार को नाकाम बता कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दिया धरना

केंद्र और राज्य सरकार को नाकाम बता कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दिया धरना

Mon, 18 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार को नाकाम बता कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दिया धरना
विज्ञापन

पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के छह महीने और मोदी सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताया। महंगाई, जीएसटी, नोटबंदी, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए गए।

धरने में पहुंचे धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांगने वाली भाजपा की केंद्र सरकार साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों का ही लोकार्पण कर पाई है। 100 दिन के भीतर महंगाई पर लगाम लगाने के वायदे के साथ सत्ता में आए मोदी के कार्यकाल में टमाटर 100 रुपया किलो बिका। नोटबंदी, जीएसटी के जरिए छोटे व्यापारियों को खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस भाजपा के खोखले वायदों को जनता की अदालत में रखेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने राज्य सरकार का छह महीने का कार्यकाल विकास के लिहाज से शून्य रहा है। कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन विधायक मयूख द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्य ठप हैं। अगस्त में आंवलाघाट योजना का पानी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पिलाने की घोषणा करने वाले स्थानीय विधायक पेयजल/आबकारी मंत्री प्रकाश पंत अब दिसंबर में योजना पूरी होने की बात कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा जिले में अवैध खनन, अवैध शराब का धंधा चरम पर है। कई कांग्रेसी रसोई गैस सिलेंडर लेकर आए थे। सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी, हीरा सिंह बिष्ट, गजेंद्र वल्दिया, पदमा बिष्ट, नीतेश कुमार, ऊषा देवी, ललित पाल, लीलांबर जोशी, कमल सूंठा, संतोष, हयात चंद, नीरज जोशी, राजेश शर्मा, कुंडल महर, रोहन सौन, निर्मल सौन, श्याम सुंदर सौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed