{"_id":"59aae8d34f1c1b4f738b4cca","slug":"51504372947-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रसिंह गढ़वाली योजना में कम आ रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रसिंह गढ़वाली योजना में कम आ रहे आवेदन
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वीर चंद्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है। इस बार वाहन मद में 16 और गैर वाहन मद में भी 16 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन गैर वाहन मद में मात्र 11 लोगों ने आवेदन किया है। यह बात अलग है कि वाहन मद में 19 लोगों ने आवेदन किया है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने योजना की समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का ज्यादा प्रचार करने की जरूरत है, ताकि अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। इस अहम बैठक से जिला पर्यटन अधिकारी गैरहाजिर थे। डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि गैर वाहन मद के लिए जितने भी आवेदन आए हैं, उनकी तकनीकी जांच ग्रामीण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता से कराई जाए। उसके बाद ही आवेदनों को चयन समिति के सामने रखा जाए। योजना की अगली बैठक आठ सितंबर को फिर होगी। उसमें आवेदकों को भी बुलाया जाएगा, ताकि उनके आवेदनों पर बैठक में ही अनुमोदन की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
बैठक में लीड बैंक प्रबंधक पीएन वर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक केएन जोशी, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस भंडारी, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक सीमा भगत आदि उपस्थित थे।