{"_id":"596f98024f1c1b02748b46bf","slug":"51500485634-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटीगांव के लोगों ने उठाई अन्यत्र बसाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटीगांव के लोगों ने उठाई अन्यत्र बसाने की मांग
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड डीडीहाट के दूरस्थ चिटगालगांव ग्राम पंचायत के भाटीगांव में भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। अनुसूचित जाति के तीन परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं और तीन परिवार इस समय खतरे की जद में हैं। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव के सभी 16 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी और कनिष्ठ प्रमुख प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा जिलाधिकारी के सामने रखी। कहा कि गत वर्ष भी गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए थे। इस बार अब तक छह परिवार खतरे की जद में आ चुके हैं। किसी भी समय पूरा गांव खतरे में आ सकता है।
अभी तेज बारिश की संभावना बनी है। कहा है कि पूरे गांव को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इस दौरान गणेश राम, जगदीश राम, संतोष राम, भुवन राम, मदन राम, सुरेश राम, नरेंद्र प्रसाद, कमल कुमार, संतोष राम आदि शामिल थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।