{"_id":"5969006f4f1c1b8d7a8b46c0","slug":"51500053615-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी ले जाने में भी दिखाया जा रहा जीएसटी का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी ले जाने में भी दिखाया जा रहा जीएसटी का खौफ
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जीएसटी लागू होने के बाद भारत और नेपाल की बाजारों से सामान की खरीदारी करने वाले लोग भारी परेशानी में आ गए हैं। व्यापार संघ ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वह दस रुपये की सब्जी ले जाने में भी जीएसटी का खौफ दिखा रहे हैं। पिछले दिनों भी इस मामले में कस्टम विभाग और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। शुक्रवार को फिर से नेपाल के लोगों को जीएसटी के नाम पर परेशान किया जाने लगा।
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बताया कि अभी जीएसटी लागू करने के लिए कोई स्पष्ट निर्देश किसी व्यापारी को नहीं मिले हैं। जब यह निर्देश और फार्म यहां उपलब्ध हो जाएंगे तब व्यापारी खुद ही अनिवार्य रूप से जीएसटी भरेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल से बड़ी संख्या में लोग निजी उपयोग का सामान, सब्जी, तेल, घी, राशन आदि के लिए धारचूला बाजार आते हैं। आरोप लगाया कि उनको कस्टम के अधिकारी झूलापुल पर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जीएसटी लागू हो रहा है तो अन्य प्रकार के टैक्स का कोई मतलब नहीं रह जाता।
व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि यदि अधिकारियों ने तीन दिन में अपना रवैया नहीं बदला तो धारचूला बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा। इस मामले में एसडीएम आरके पांडे का कहना है कि आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ध्यान दिया जाए। उन्होंने कस्टम के अधिकारियों से कहा है कि वह लोगों को अनावश्यक परेशान न करें। कस्टम अधिकारी डीएस शुक्ला का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा है। कस्टम के कर्मचारी पहले की तरह अपना काम कर रहे हैं। फिलहाल जीएसटी की स्थिति स्पष्ट न होने से असमंजस बना है। अभी व्यापारी पुराने दाम पर ही सामान बेच रहे हैं।