फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कैलाश यात्रियों के लिए गुंजी से वाहन की व्यवस्था संभव नहीं

कैलाश यात्रियों के लिए गुंजी से वाहन की व्यवस्था संभव नहीं

Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों के लिए गुंजी से वाहन की व्यवस्था संभव नहीं
गुंजी से नाभीढांग तक इस साल भी 18 किमी पैदल चलना होगा
विज्ञापन

कैलाश यात्रियों के लिए गुंजी से वाहन की व्यवस्था संभव नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को गुंजी से नाभीढांग तक वाहनों से ले जाने की योजना वर्ष 2016 की यात्रा के समय ही तैयार कर ली थी लेकिन इसे इस बार भी लागू नहीं किया जा सका है। सीमा सड़क संगठन ने गुंजी से नाभीढांग तक 18 किमी लंबी सड़क का निर्माण चार वर्ष पूर्व कर लिया था। केएमवीएन ने पिछले साल यह तैयारी की थी कि गुंजी में हेलीकॉप्टर से कम से कम दो जीपों को उतारा जाए और उनमें यात्रियों को नाभीढांग तक ले जाया जाए। पिछले वर्ष सारी तैयारी के बावजूद इस पर अमल नहीं हो पाया लेकिन इस बार केएमवीएन ने गुंजी से नाभीढांग के बीच वाहन चलाने के विचार को पूरी तरह छोड़ दिया है।
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि हेलीकॉप्टर से जीपों को गुंजी तक पहुंचाने में बहुत ज्यादा खर्च आने वाला है। जीपों को ले जाने के लिए एमआई 17 हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ेगी। पिछले साल एक बार इस तरह की तैयारी कर ली गई थी लेकिन जीप को हेलीकॉप्टर से भेजने का खर्चा ज्यादा आने के कारण इस प्रस्ताव को को वापस लेना पड़ा। इस बार इस तरह का प्रस्ताव को तैयार ही नहीं किया गया। इस कारण यात्रियों को गुंजी से नाभीढांग तक पैदल जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जब तक धारचूला से गुंजी तक रोड पूरी नहीं बन जाती तब तक यात्रियों को नारायण आश्रम से आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ेगा। सड़क कब तक पूरी होगी कहा नहीं जा सकता। इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर 18 दल जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
प्रथम दल का एक यात्री लौटा
डीडीहाट। प्रथम कैलाश मानसरोवर यात्री दल का एक सदस्य गुंजी में फिर से हुए स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट हो गया। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दिल्ली निवासी 54 वर्षीय जसवंत को गुंजी से आगे की यात्रा पर जाने से रोक दिया गया है। वह फिलहाल गुंजी में आईटीबीपी के डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रथम दल के यात्री नाभीढांग पहुंचे
डीडीहाट। प्रथम दल के 54 यात्री सोमवार की सुबह गुंजी से चलकर नाभीढांग पहुंच गए हैं, जबकि दूसरे दल के 47 सदस्यों ने सोमवार सुबह सिर्खा से गाला तक का पैदल सफर तय किया। प्रथम दल के यात्री मंगलवार सुबह सात बजे से पहले लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। तड़के तीन बजे यात्री नाभीढांग से लिपुलेख को रवाना होंगे।

बाक्स
तीसरा दल 20 जून को पहुंचेगा अल्मोड़ा
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाला हर अगला दल चार दिन बाद आएगा। तीसरे दल के सदस्य 20 जून को काठगोदाम होते हुए अल्मोड़ा पहुंचेंगे। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पड़ावों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसे देखते हुए यह शेड्यूल तय किया गया है। वापसी में भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed