फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करो

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करो

Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करो
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करो
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले वर्षों की तरह धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सीमांत के लोगों की उपेक्षा कर रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने खतरनाक रास्तों को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की थी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू के नेतृत्व में कांग्रेसियों एवं स्थानीय लोगों ने तहसील तक जुलूस निकाला और सीमांत में हेली सेवा बहाल करो, कृषकों के लोन माफ करो, गैरसैंण को राजधानी घोषित करो आदि नारे लगाए। तहसील परिसर में हुई जनसभा में पूर्व दर्जामंत्री कैलाश रावत ने कहा कि गढ़वाल में केदारनाथ दर्शन के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा की सुविधा दी है, लेकिन उतनी ही पवित्र एवं ऐतिहासिक छोटा कैलाश यात्रा के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। लोग जानजोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर हैं। सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के चलते गर्बाधार से मालपा तक पैदल मार्ग खतरनाक बना है।
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख होशियार खैर ने कहा कि कांग्रेस सरकार गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए संकल्प ले चुकी थी, लेकिन भाजपा इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने के तरीके निकाल रही है। एनएच घोटालों में बड़े लोगों को बचाने के लिए नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभा में कहा गया कि सीमांत में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है, लेकिन प्रशासन खामोश है। भाजपा सरकार के आते ही लगातार विद्युत कटौती हो रही है। बगैर प्रतिस्थानी के ही शिक्षकों के स्थानांतरण हो रहे हैं। सभा को देवकृष्ण फकलियाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल, नृप सिंह गर्ब्याल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, लक्ष्मी रायपा, जसराज व्यांस ने संबोधित किया। इस दौरान लाखन खैर, ओपी वर्मा, अंजू रौंकली, दशरथी कुटियाल, दीपक बिष्ट, रामू रौकाया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed