{"_id":"e9f1e1e45c58cbd1d3ee8abc38eaa5cf","slug":"51-students-not-one-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंख्या 51 शिक्षक एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंख्या 51 शिक्षक एक भी नहीं
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 छात्रसंख्या वाले राजकीय जूनियर हाईस्कूल तल्ली न्वाली में एक भी स्थायी शिक्षक तैनात नहीं है। स्कूल में अस्थायी व्यवस्था से पठन-पाठन चल रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की लापरवाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। न्वाली की ग्राम प्रधान लीला जोशी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गंभीर राम के नेतृत्व में जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली से मिले लोगों ने स्कूल की अव्यवस्थाओं पर रोष प्रकट किया है। इन लोगों ने डीईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवार के हैं। कहा कि स्कूल में तीन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अस्थायी व्यवस्था के तहत दूसरे स्कूल के शिक्षक को संबद्ध किया गया है। अस्थायी व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन होने से बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है, बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन लोगों ने 15 दिन के भीतर स्कूल में शिक्षकों की तैनाती न होने पर जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में तेज राम, शांति देवी, गोविंद राम, रमेश चंद्र जोशी, बसंती देवी आदि शामिल रहे। जिला शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों की नियुक्ति होने पर जूनियर हाईस्कूल को शिक्षक देने की बात कही है।
विज्ञापन