{"_id":"59b56fc44f1c1bb0488b57d6","slug":"5-members-of-last-team-returned-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दल के 5 सदस्य दिल्ली लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दल के 5 सदस्य दिल्ली लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते अंतिम दल के कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा पूरी कर लौट रहे कैलाश मानसरोवर यात्रा-2017 के अंतिम 18वें दल के 5 सदस्य दिल्ली लौट गए हैं। इससे पहले सदस्यों ने केएमवीएन की उल्का देवी यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। दल के शेष 26 सदस्य रविवार को धारचूला पहुंचे हैं। यह लोग सोमवार को पिथौरागढ़, जागेश्वर होते हुए दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
दल से पहले वापस लौटे यात्री विनय राज, आलोक, संध्या देवी, नवीन, संदीप मोहन ने बताया कि वह लोग जरूरी काम की वजह से पहले जा रहे हैं। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में इन सदस्यों का स्वागत किया गया। सदस्यों ने पौधरोपण के साथ ही हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली और शपथपत्र भरे। कैलाश यात्रियों का स्वागत करने वालों में हर सिंह रावल, प्रदीप, राजेंद्र सिंह, अजय धामी, शंकर, महेश, दीपक बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा दल के वापस लौटने के साथ ही यात्रा भी समापन की ओर है। मंगलवार को अंतिम दल के दिल्ली पहुंचते ही इस साल की यात्रा का समापन हो जाएगा। इस बार अंतिम दलों को आपदा की वजह से धारचूला से गुंजी तक हवाई सफर की सुविधा मिली। 13 अगस्त की देर रात मालपा, मांगती में हुई घटना के बाद से सरकार ने धारचूला से गुंजी तक कैलाश यात्रियों को हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराई। अंतिम दल के सदस्यों ने भी धारचूला से गुंजी तक हेलीकॉप्टर से आवाजाही की। आपदा से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने की वजह से सरकार ने यह कदम उठाया। इससे कैलाश यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन