फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   5 km road built in seven years

सात साल में नहीं बनी 5 किमी सड़क

Thu, 07 May 2015 07:00 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 May 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
5 km road built in seven years

सात साल बाद भी सड़क न बनने से गुस्साए लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के भीतर सड़क का काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

उप प्रधान प्रदीप राम के नेतृत्व में लोगों ने खंडार नामक स्थान पर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि वर्ष 2008 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान से संगौड़ से बन्तोली तक 5 किमी स्वीकृत की गई। सात साल में खंडार तक ढाई किमी ही सड़क बनी है। बताया कि  खंडार के लोगों की आपत्ति के कारण आगे सड़क नहीं कट पा रही है, सड़क निर्माण का काम ठप पड़ा हुआ है। लोनिवि बेड़ीनाग के अधिकारी सड़क की बाधा हटाने में कतई रुचि नहीं ले रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों से बात तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पुंगराऊं घाटी एकता मंच के अध्यक्ष दिनेश आर्या ने जिलाधिकारी और लोनिवि के एसई को ज्ञापन भेजकर एक सप्ताह के भीतर सड़क का काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में चंपा देवी, गणेश राम, ठाकुर राम, मोहन राम, हयात राम, पुष्पा देवी, इंदिरा देवी, ममता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed