फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   48 new sliding zones marked from Champawat to Pithoragarh will be treated soon

Pithoragarh News: चंपावत से पिथौरागढ़ तक चिह्नित किए 48 नए स्लाइडिंग जोन का शीघ्र होगा ट्रीटमेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
48 new sliding zones marked from Champawat to Pithoragarh will be treated soon
पिथौरागढ़। ऑलवेदर सड़क पर चंपावत से पिथौरागढ़ तक 35 भूस्खलन प्रभावित स्थलों का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य लगभग 115 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस रूट पर 48 नए भूस्खलन प्रभावित स्थलों का चिह्नीकरण कर मंत्रालय को भेजा गया है। इन स्थलों का भी शीघ्र ट्रीटमेंट किया जाएगा। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कही।
विज्ञापन

सोमवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मानसून काल में यातायात सुचारु रखने के लिए जेसीबी, पोकलेन और टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। पिथौरागढ़ में बाईपास के लिए प्रक्रिया जारी है। बाईपास सड़क की लंबाई लगभग 12 किलोमीटर है। बाईपास निर्माण से भविष्य में यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंपावत जिले में भी बाईपास सड़क बनाने के लिए जमीन चिह्नीकरण की कार्यवाही भी हो चुकी है। राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में धारचूला-तवाघाट- छियालेख से कालापानी-लिपुलेख सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत तवाघाट- गुंजी के बीच में स्थित छियालेख में टनल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए तीन डीपीआर तैयार की गई हैं। इनमें से एक डीपीआर का चयन कर टनल का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed