फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   453 km journey in 17 days

17 दिन में की 453 किलोमीटर की यात्रा

Wed, 20 Sep 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
453 km journey in 17 days
3 कुमाऊं राइफल्स के साइकिल अभियान दल का स्वागत करते ब्रिगेडियर रंजन मलिक - फोटो : अमर उजाला

3 कुमाऊं राइफल्स का साइकिल अभियान दल मिलम ग्लेशियर तक का सफर पूरा करने के बाद बुधवार को लौट आया है। अभियान दल ने 17 दिन में 453 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। 3 कुमाऊं राइफल्स की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को शताब्दी समारोह में आने का आमंत्रण दिया गया और उच्च हिमालयी क्षेत्र के जनजीवन का अध्ययन किया गया। 3 कुमाऊं का शताब्दी समारोह 23 अक्तूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ मिलिट्री स्टेशन के प्रांगण में ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने अभियान दल में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि इससे जवानों को कठिन पहाड़ियों पर चढ़ने का अनुभव मिलता है। साथ ही उनकी क्षमता का विकास होता है। 3 कुमाऊं राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल डीके सिंह ने कहा कि 3 सितंबर को यह दल रवाना हुआ।
विज्ञापन


अभियान दल का नेतृत्व कैप्टन रबीश यादव ने किया। इसमें नायब सूबेदार बलवंत सिंह समेत 13 जवान शामिल हुए। यह दल साइकिल से सफर करते हुए मिलम ग्लेशियर तक पहुंचा। मार्ग में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। उनको केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अभियान में गए सैनिकों ने अनुभव सुनाए। कई स्थानों पर अभियान दल को बाधा का सामना भी करना पड़ा, लेकिन पूरा अभियान सकुशल संपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed