फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   43rd foundation day of Kumaon Scouts celebrated in Dharchula Pithoragarh

Dharchula: कुमाऊं स्काउट का 43 वां स्थापना दिवस मनाया, कर्नल नौटियाल बोले- देश सेवा के लिए तैयार रहें जवान

Sat, 02 Nov 2024 08:05 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

कुमाऊं स्काउट का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान खेलों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन
43rd foundation day of Kumaon Scouts celebrated in Dharchula Pithoragarh
कुमाऊं स्काउट का 43 वां स्थापना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं स्काउट का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान खेलों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूर्व कर्नल अनिल प्रसाद नौटियाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

स्थापना दिवस पर वाॅलीबाल, बास्केटबाल, मीना बाजार, लकी ड्रॉ, आतिशबाजी के साथ ही बटालियन मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद क्वार्टर कार्ड निरीक्षण, विशेष सैनिक सम्मेलन, चांचरी आदि कार्यक्रम किए गए। कर्नल नौटियाल ने कुमाऊं स्काउट के इतिहास की जानकारी देते हुए वीर जवानों को याद किया।

विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों, नेपाल के कलाकार और यूनिट के जवानों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सेना के पाइप और जाज बैंड ने देशभक्ति धुनों पर रंगारंग कार्यक्रम किए। यूनिट के पूर्व सूबेदार मेजर श्याम सिंह कार्की, राम सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह कार्की, लक्ष्मण सिंह बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्र, सूबेदार मेजर गोकर्ण सिंह, मेजर नवलदीप सिंह, गीतानंद, केशव, खुशाल नेगी, कैप्टन रवि शर्मा, के जोसेफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed