{"_id":"5b994c7d867a5501370ef2ff","slug":"41536773245-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रहालय निजी हाथों में दिया तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रहालय निजी हाथों में दिया तो आंदोलन
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के राजकीय संग्रहालय को पीपीपी मोड में देने की सुगबुगाहट से लोगों में रोष है। विभिन्न संगठनों के लोगों ने डीएम को पत्र देकर संग्रहालय निजी हाथों में देने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, अखिल भारतीय समानता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, आम आदमी पार्टी के भूपेश जोशी ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि शासन राजकीय प्रेक्षागृह को निजी हाथों में सौंपने जा रही है। इससे पहले भी संग्रहालय को निजी हाथों में देने की कोशिश की गई थी, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया।
इस पर सरकार को पीछे हटने पड़ा। कहा कि संग्रहालय सार्वजनिक संपत्ति है। संग्रहालय में वर्षभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अगर इसे निजी हाथों में देने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह लोग आंदोलन करेंगे।