फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं, पैदल मार्ग को ही बना दिया कूड़ाघर

कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं, पैदल मार्ग को ही बना दिया कूड़ाघर

Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं, पैदल मार्ग को ही बना दिया कूड़ाघर
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ेदान नहीं हैं। ऐसे में लोग पैदल मार्गों में ही कूड़ा फेंक रहे हैं। जिला सहकारी बैंक के समीप से होकर गांधी चौक जाने वाले पैदल मार्ग को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया है। इसके चलते आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में हर साल करोड़ों की रकम खर्च करने के बावजूद नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। प्रमुख स्थलों में कूड़ेदान तक नहीं हैं। इससे लोग घरों, दुकानों का कूड़ा मार्ग में फेंक रहे हैं। यही हाल जिला सहकारी बैंक के बगल से होकर गांधी चौक को जाने वाले मार्ग का है। यहां पर कूड़ेदान की कोई व्यवस्था नहीं है। तमाम स्थानों का कूड़ा मार्ग में ही डाल दिया जा रहा है। इस स्थान पर मूत्रालय भी बनाया गया है। कूड़े के कारण आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में गंदगी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर को लगाई जा रही है आग
पिथौरागढ़। कूड़े में आग लगाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद सार्वजनिक मार्गों में पहले तो कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद उनमें आग लगाई जा रही है। कई जगहों पर लोग भी कूड़े के ढेरों में आग लगा देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर के सभी प्रमुख स्थलों पर कूड़ा निस्तारित करने के लिए कंटेनर रखे गए हैं। कम स्थान होने पर लोहे या प्लास्टिक के छोटे कूड़ेदान रखे गए हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने छोटे कूड़ेदान चोरी कर दिए हैं। ऐसे स्थलों में कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा डालने या कूड़े के ढेरों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- खीमानंद जोशी, ईओ नगरपालिका, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed