{"_id":"5b157eec4f1c1bf26e8b62fb","slug":"41528135404-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठक और गुरुरानी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठक और गुरुरानी का सम्मान
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरि सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में राइंका तेजम के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक का सम्मान किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के लिए केएमवीएन आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में पौधरोपण से हुआ। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह डसीला ने कहा कि पाठक ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर समाज से जोड़ने के कई नवाचारी प्रयोग किए हैं। शिक्षक चंद्र कुमार सिंह थापा, गिरीश चंद्र नगरकोटी ने भी विचार रखे। इस दौरान राजकुमार सिंह मौरा, राजेंद्र सिंह धामी, पंकज सिंह महर, गोदावरी कार्की, शोभा, चंचल सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।
इधर, केएमवीएन आवास गृह के प्रबंधक गुरुरानी को मानसरोवर वाटिका में 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौध लगाने पर सम्मानित किया गया। आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत, तपन रावत, मनोज जोशी, गौरव बिष्ट, पीसी जोशी, जनार्दन उप्रेती, प्रकाश जोशी आदि थे। संचालन जुगल किशोर पांडेय ने किया।