{"_id":"5a8efce14f1c1bbd218b4947","slug":"41519320289-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की उपज को नहीं मिल पा रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की उपज को नहीं मिल पा रहा बाजार
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। किसानों की उपज को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत बड़ालू में बने सरस बाजार की दुकानें पांच साल बाद भी समूहों को आवंटित नहीं हुई हैं। इस कारण किसानों की उपज को बाजार नहीं मिल पा रहा है। बड़ालू क्षेत्र के पैरा लीगल वालंटियर ने यह मामला डीएम सी रविशंकर के सामने उठाया है।
पैरा लीगल वालंटियर महेश जोशी ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि विकासखंड कार्यालय मूनाकोट द्वारा ग्राम पंचायत बड़ालू में सरस बाजार का निर्माण कराया गया था। नवंबर 2012 में भवन बनकर तैयार हो गया था। 26 अगस्त 2013 को भवन ब्लॉक फेडरेशन को हस्तांतरित कर दिया गया था। भवन में स्वयं सहायता समूहों को दुकानें आवंटित होनी थी, लेकिन करीब पांच साल बाद भी भवन समूहों को आवंटित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि भवन आवंटित न होने से स्वयं सहायता समूह के जरिए किसानों, फल-सब्जी उत्पादकों के उत्पाद बाजार में नहीं आ पा रहे हैं। देखरेख के अभाव में भवन को भी नुकसान हो रहा है। भवन की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। भवन में लगी सोलर लाइट खराब हो गई है। पूरे परिसर में गंदगी फैली है। जोशी ने डीएम से भवन स्वयं सहायता समूहों को आवंटित कराने की कार्यवाही करने की मांग की है।