फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जौलजीबी मेले की इस बार जोरदार तैयारी

जौलजीबी मेले की इस बार जोरदार तैयारी

Sun, 12 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले की इस बार जोरदार तैयारी
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली एवं गोरी के संगम पर जौलजीबी में लगने वाले ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले की इस बार जोरदार तैयारी हो रही है। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला स्थल पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था कर दी गई है। अस्थायी दुकानों के निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा सरकारी विभागों के लिए स्टाल तैयार किए जा रहे हैं। इस बार सरकारी विभागों के 40 स्टाल लगेंगे।
विज्ञापन


मेलाधिकारी आरके पांडे ने बताया कि अस्थायी दुकानों की संख्या कम से कम 250 रहेगी। सभी दुकानें महाकाली के तट पर लगेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य मंच पर होंगे। मुख्य मंच को दो साल पहले बनाया गया था। उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक झांकी निकलेगी। इधर, प्रशासन के पास मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहुंच गया है। मुख्यमंत्री 14 नवंबर को सुबह 10.25 बजे एसएसबी के जोग्यूड़ा स्थित हैलीपैड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से कार से चलकर 10.50 बजे मेला स्थल पर जाएंगे। करीब एक घंटे तक मेला स्थल पर रहने के बाद मुख्यमंत्री 11.55 बजे जोग्यूड़ा हैलीपैड से गोचर कर्णप्रयाग को रवाना होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद सरकारी तंत्र ज्यादा सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेला स्थल पर सारी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निष्ठा के साथ पूरा करे। मेले को आकर्षक बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलापुल को रात दस बजे तक खोलने का निर्णय
भारत और नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूलापुल मेले के दौरान रात दस बजे तक खुला रहेगा। वैसे आम दिनों में यह झूलापुल शाम छह बजे बंद हो जाता है। पिछले दिनों मेले की तैयारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने जौलजीबी में बैठक ली थी और झूलापुल को मेला अवधि में रात दस बजे तक खोलने का निर्देश दिया था, क्योंकि नेपाल के लोग भी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आते हैं।


आज जौलजीबी पहुंच जाएगा पुलिस बल
जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल सोमवार शाम जौलजीबी पहुंच जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने जौलजीबी मेले के दौरान शांति व्यवस्था और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पीएसी भी तैनात रहेगी। जौलजीबी के आसपास के थानों की पुलिस को भी मेला स्थल पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed