फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ग्रीन सिटी डीडीहाट ने जीती वालीबाल की ट्राफी

ग्रीन सिटी डीडीहाट ने जीती वालीबाल की ट्राफी

Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन सिटी डीडीहाट ने जीती वालीबाल की ट्राफी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन चल बैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन सिटी डीडीहाट की टीम ने जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल में ग्रीन सिटी की टीम ने हरसैम क्लब हाट की टीम को हराया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में नवयुवक क्लब हाट की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चुफाल मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में ग्रीन सिटी ने सीधे सेटों में हरसैम क्लब हाट को 25-22, 25-14 और 25-23 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


फाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर ग्रीन सिटी के अंकुर को मैन आफ द मैच, शशांक को मैन आफ द सीरीज, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार बृजेश कफलिया और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार नीरज चुफाल को मिला। फाइनल में निर्णायक की भूमिका में विक्रम बिष्ट, किशोर साह, स्कोरर मनोज चुफाल, मयंक साह, आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, सौरभ साह और संजय पंत ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक मंडल ने विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता टीम को 8 हजार की नकद धनराशि दी। फाइनल में लकी ड्रा भी निकाला गया। इसमें भूपेश टम्टा ने स्कूटी जीती। वहीं, सभी शिक्षकों को आयोजक मंडल ने सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता का संपन्न कराने में मनोज साह, शेखर कफलिया, भुवनेंद्र भंडारी, लवी कफलिया, दीपेश साह, दीपक साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed