{"_id":"5970e4a84f1c1b897e8b4659","slug":"41500570792-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलथल के चार कैडेटों को सीडब्लूएस छात्रवृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलथल के चार कैडेटों को सीडब्लूएस छात्रवृति मिली
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल के चार एनसीसी कैडेटों को कैडेट वेलफेयर सोसायटी (सीडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। एनसीसी 80 यूके बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल एमडी शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी आरती तिवारी की ओर से भेजी गई छात्रवृत्ति के चेक बृहस्पतिवार को कैडेटों को दिए गए। हर कैडेट को छह-छह हजार रुपये का चेक दिया गया।
कैडेट चेतन चौहान का चेक प्राप्त करने के लिए उनकी माता भावना चौहान विद्यालय में पहुंची। इसके अलावा कैडेट रोशन चौधरी, मुकेश सामंत और आरती भट्ट को भी छात्रवृत्ति का चेक दिया गया। प्रधानाचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने यह चेक दिए। एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि पिछले सात वर्षों से विद्यालय के कैडेट सीडब्ल्यूएस की छात्रवृत्ति प्राप्त करते आ रहे हैं।
यह विद्यार्थी एनसीसी की गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। इस दौरान शिक्षक महेश पुनेठा, केएस धामी, जीके जोशी, डा. वीपी सिंह, जीएन विश्वकर्मा, शिवजीत, सुभाष वर्मा, हेमा धामी आदि मौजूद थे।