फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कैलाश यात्रियों का चौथा दल भी लौटा

कैलाश यात्रियों का चौथा दल भी लौटा

Thu, 13 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों का चौथा दल भी लौटा
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे चौथे दल के यात्री बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जागेश्वर को रवाना हो गए। शुक्रवार को यह दल दिल्ली पहुंचेगा। इसी के साथ दल की यात्रा पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


चौथे दल के यात्री बृहस्पतिवार सुबह आधार शिविर से सबसे पहले आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचे। वहां से दोपहर भोजन के लिए यात्री पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह आए। यात्रियों को दोपहर में सात्विक भोजन परोसा गया। बाद में यात्रियों ने मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। यात्रा सही ढंग से संपन्न होने से सभी यात्री खुश हैं। दोपहर भोजन के बाद यात्री जागेश्वर धाम को रवाना हो गए।
विज्ञापन


उधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलास मानसरोवर यात्रा पर निकले दो दल इस समय तिब्बत में हैं। पांचवें दल ने कैलाश परिक्रमा पूरी कर ली है। अभी यह दल तकलाकोट में है। यात्रियों का छठा दल कैलाश पर्वत की परिक्रमा में तिब्बत के डेरापुक पहुंचा है। सातवां दल नाभीढांग और आठवां दल गाला में हैं। सभी यात्री स्वस्थ हैं। यात्रा मार्ग पर मौसम खुशनुमा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed