{"_id":"59610e214f1c1b0f4b8b4663","slug":"41499532833-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के शावक को पकड़ने वाला छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के शावक को पकड़ने वाला छात्र सम्मानित
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 14 फरवरी 2016 को खड़कोट स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में घुसे तेंदुए के खूंखार शावक को पकड़ने वाले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हेमंत सिंह मेहता को वन विभाग ने सम्मानित किया है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के हाथों छात्र को प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही छात्र के साहस की सराहना करते हुए कहा गया कि इससे विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा हुई।
वित्त मंत्री ने हेमंत के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि विपत्ति के समय इसी तरह की सूझबूझ का परिचय देना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि हेमंत ने घनी आबादी के बीच घुसे शावक को सुरक्षित पकड़ा है। प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि 14 फरवरी 2016 को अपरान्ह दो बजे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में शावक घुस गया था।
हेमंत ने बिना किसी उपकरण और हथियार की मदद के इस शावक को पकड़ लिया और मुख्य सड़क तक पहुंचा दिया। शावक को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ दिया था।