फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एपीएस में प्रतिभाओं का सम्मान

एपीएस में प्रतिभाओं का सम्मान

Thu, 06 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
एपीएस में प्रतिभाओं का सम्मान
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में सीबीएसई की परीक्षा में हाइस्कूल और इंटर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने प्रतिभाशाली बच्चों को पदक और प्रशस्तिपत्र दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर वाणिज्य वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वाली वेदांगिनी बिष्ट को मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी की ओर से भेजे गए दस हजार रुपये, पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। विज्ञान वर्ग के टॉपर मधुर गहतोड़ी, रश्मि जेठी, सागर चंद, मानविकी वर्ग की टॉपर कृति भैंसोड़ा, अयुश जोशी को ब्रिगेडियर ने पदक और प्रशस्तिपत्र दिया।
विज्ञापन


हाइस्कूल में ग्रेड 10 प्राप्त करने वाले राहुल खर्कवाल, क्षितिज जायसवाल, शालू पांडे, सावली द्विवेदी, कृतिका भट्ट, उर्वशी सिंह को भी ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने पदक और प्रशस्तिपत्र दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने प्रतिभाओं और उनके अभिभावकों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed