{"_id":"593ec9f71126f4f2238b45a6","slug":"41497287159-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती शिशु मंदिर सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती शिशु मंदिर सेमीफाइनल में पहुंचा
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर सेमीफाइनल में पहुंचा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डा. आरएस टोलिया मेमोरियल मुनस्यारी खेल महोत्सव में हुए फुटबॉल मुकाबले में सरस्वती शिशु मंदिर पुरातन छात्र की टीम ने मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
मुनस्यारी खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल मुकाबला सरस्वती शिशु मंदिर पुरातन छात्र और मुनस्यारी ब्वॉयज के बीच हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच के पहले हाफ से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक दूसरे के गोल पर ताबड़तोड़ हमले किए, मगर गोल करने में नाकाम रहे। पहले हाफ का खेल गोल रहित छूटा। दूसरे हाफ में सरस्वती शिशु मंदिर पुरातन छात्र की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, मगर मजबूत रक्षापंक्ति और बेहतरीन गोल बचाव के कारण गोल करने में नाकाम रही।
मैच गोल रहित समाप्त हुआ। निर्णय के लिए ट्राइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। ट्राइब्रेकर में सरस्वती शिशु मंदिर पुरातन छात्र की टीम ने मुनस्यारी ब्वॉयज को 5-4 के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। मैच के मुख्य निर्णायक महेंद्र रावत और लाइनमैन पुष्कर लसपाल, जीएस रावत थे। इस अवसर पर खुशाल धर्मशक्तू, केदार मर्तोलिया, महेश मर्तोलिया, रमेश राम, मुन्ना रावत, जीतू जेष्टा, एमसी जोशी आदि मौजूद थे।