{"_id":"6a53d7974521ae0bbe05be0d","slug":"40-students-registered-for-the-second-round-of-counseling-for-the-pharmacy-trade-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-144175-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फार्मेसी ट्रेड की दूसरी काउंसलिंग में 40 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फार्मेसी ट्रेड की दूसरी काउंसलिंग में 40 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मूनाकोट पॉलीटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग हुई, जिसमें 40 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इन विद्यार्थियों को सोमवार को सीट आवंटित की जाएगी। पहली काउंसलिंग में पंजीकृत 18 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल गया है।
मूनाकोट पॉलीटेक्निक में फार्मेसी ट्रेड में 60 सीट निर्धारित हैं। पहली काउंसलिंग में 18 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कर दाखिला लिया। अब दूसरी काउंसलिंग में पंजीकृत 40 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना है। इन सभी को सोमवार को सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद रिक्त दो सीटों पर संस्थान ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश देगा।
विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद दाखिला दिया जाएगा। 18 जुलाई तक प्रवेश के लिए सीट आवंटित की जाएंगी। पिछले शिक्षा सत्र में 60 सीटों के सापेक्ष 59 सीटों पर प्रवेश हुआ था। एक सीट दिव्यांग विद्यार्थी के लिए आरक्षित थी, जो रिक्त रह गई।
विज्ञापन
..............
कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए सुबह 10 बजे कॉलेज पहुंचना होगा। 18 जुलाई तक विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। इस शिक्षा सत्र में भी सभी सीटों में प्रवेश होने की उम्मीद है। -रविंद्र कुमार नरियाल, प्रधानाचार्य, मूनाकोट पॉलीटेक्निक कॉलेज, पिथौरागढ़