फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   36 students awarded

बोर्ड परीक्षाओं में 90फीसदी से अधिक अंक लाने वाले सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
36 students awarded
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करती जिपं - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सभागार में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत सभागार में डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इंटर के दो और हाईस्कूल के 34 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता और गुरुजनों को बधाई दी।

कहा कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सीईओ एके जुकरिया ने सभी लोगों का आभार जताया। कहा विभाग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू वल्दिया, ललित पंत, माला सौन, अनीता उपाध्याय, संजय पंत, सौरभ चंद, राजेंद्र राणा, विक्रम दिगारी, पप्पू बिष्ट समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed