फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   34 thousand rupees withdrawn from the account of three drivers

Pithoragarh News: तीन चालकों के खाते से निकाले 34 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
34 thousand rupees withdrawn from the account of three drivers
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में वाहन बुकिंग के नाम पर तीन चालकों के खातों से साइबर ठग ने 34 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने खुद को महिला अधिकारी बताया था। फिलहाल इस मामले में किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी निवासी चालक होशियार सिंह के पास में शनिवार को किसी महिला का फोन आया। उसने अपना नाम कोमल कुमारी बताया। कहा कि वह सैन्य अधिकारी है और मुनस्यारी से धारचूला तक वाहन बुक करना है। भुगतान खाते में डाला जाएगा। इसके बाद होशियार सिंह ने खाता नंबर भेजा तो महिला ने फोन कर कहा कि इस खाते में राशि नहीं जा रही है दूसरा खाता दें।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने साथी चालक राहुल का फोन नंबर, खाता और उसके बाद नब्बू का खाता नंबर और फोन नंबर दिया। खाता नंबर और आईएफएससी कोड देने के बाद होशियार सिंह के खाते से 11000, राहुल के खाते से 18000 और नब्बू के खाते से 5000 रुपये निकाल लिए। इससे पहले भी क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से इनाम का लालच देकर साइबर ठग डेढ़ लाख की राशि निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed