फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   33 hectares of forest damaged in 38 incidents of fire

Pithoragarh News: आग की 38 घटनाओं में 33 हेक्टेयर जंगल को नुकसान

Tue, 29 Apr 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
33 hectares of forest damaged in 38 incidents of fire
बेड़ीनाग में आग बुझाने में जुटी वन विभाग की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही सीमांत जिले में आग की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। जंगलों में लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में धुंध छा गई है। इससे बर्फ से आच्छादित हिमालयी चोटियां तक नजर नहीं आ रही हैं। हिमनगरी मुनस्यारी मंगलवार को पूरी तरह धुंध की चपेट में रहा।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार इस सीजन में अब तक आग की 38 घटनाओं में 33 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। आग की अधिकांश घटनाएं वन पंचायतों में हुई हैं। संवेदनशील रेंज डीडीहाट एवं बेड़ीनाग में वनाग्नि की घटनाएं अधिक हो रही हैं। मंगलवार सुबह बेड़ीनाग और अस्कोट के जंगलों में आग धधक गई। सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। धुएं से लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश की दिक्कतें भी हो रही हैं।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
बेड़ीनाग। पेट्रोल पंप के निकट कंपार्ट नौ एवं सिविल वन क्षेत्र में मंगलवार को आग धधक गई। लोगों की सूचना पर रेंजर चंदा मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीन किमी के दायरे में धुआं फैल गया। आसपास के क्षेत्रों के जंगल भी लगातार धधक रहे हैं। तेज हवाओं के कारण आग विकराल रूप ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसे नियंत्रित करना चुनौती साबित हो रहा है। रेंजर मेहरा ने बताया कि वनाग्नि पर नियंत्रण के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लेकिन कई स्थानों पर रास्ता नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed