{"_id":"5c966cfdbdec2214593a9159","slug":"31553362173-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पाठशाला में दी मतदान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पाठशाला में दी मतदान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला के अंतर्गत यूथ पावर इज बूथ पावर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।
जिला समन्वयक दीपक कुमार, एआर दताल और हरिनंदन बाल्मीकि ने जीजीआईसी, जीआईसी, टकाना के साथ ही डीडीहाट, धारचूला स्थित बूथों में छात्र-छात्राओं, महिला, युवा, वृद्ध मतदाताओं के लिए चुनाव पाठशाला में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में सभी को बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट के साथ ही सांप सीढ़ी और लूडो जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी। बीएलओ ने मतदाता सूची में दर्ज नाम पढ़कर सुनाए।