{"_id":"5baa6bae867a557ed1019656","slug":"31537895342-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से झूलाघाट की संचार सेवा दो दिनों से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से झूलाघाट की संचार सेवा दो दिनों से ठप
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर मजिरकांडा के पास सड़क पर मलबा आने से ओएफसी कट गई है। इस कारण दर्जनों गांवों और झूलाघाट की लैंडलाइन फोन सेवा दो दिन से ठप है। ओएफसी कटने से झूलाघाट का थ्रीजी टावर सोमवार शाम से बंद है।
साथ ही 60 से अधिक लैंडलाइन फोन भी ठप पड़े हैं। कस्बे में लगे 35 ब्राडबैंड कनेक्शन काम नहीं कर रहे हैं। संचार सेवा बंद होने से गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। लोगों को संचार संपर्क के लिए नेपाल के सिम का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा अन्य कंपनी की सेवा नहीं होने से लोग परेशानी में हैं। दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता एचएस मारकाना ने बताया ओएफसी को जोड़ने के लिए टीम जा चुकी है। मंगलवार शाम तक ओएफसी को जोड़ दिया जाएगा।