{"_id":"5ba678a0867a557e876d9368","slug":"31537636512-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला और पुरुष अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों अस्पतालों की हालत दयनीय हो गई है। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों को निजी सेंटरों की शरण में जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। जिला पुरुष अस्पताल में बेडों की कमी से मरीजों को बरामदे में रखना पड़ रहा है।
अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने लचर स्वास्थ्य सेवा को पटरी पर लाने के लिए डीएम से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, गजेंद्र वल्दिया, शुभम बिष्ट, महिपाल वल्दिया आदि थे।