{"_id":"5b12de904f1c1b684d8b460f","slug":"31527963280-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूमो का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूमो का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सिमलगैर बाजार खड़ी गली में गंदगी होने और रास्ते पर सीवर बहने से आक्रोशित सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पालिका को सूचना देने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
सीयूमो कार्यकर्ता शनिवार को सिमलगैर बाजार में एकत्र हुए और पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। मोर्चा के जिला सचिव कैलाश कठायत ने कहा कि पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मोहल्ले के लोगों के साथ ही राहगीरों को भी उठाना पड़ रहा है।
कहा कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते अब मोर्चा कार्यकर्ता नगर के मोहल्लों में हर रविवार को सफाई अभियान चलाएंगे। इस दौरान मोर्चा के सुरेश जोशी, राहुल खत्री, धर्मेंद्र भट्ट, गौतम लोहनी, विनय भाटिया, विवेक, दीपक कुमार, शहवाज खान आदि मौजूद रहे।