फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बियरशीबा ने मेधावियों को सालभर की फीस लौटाई

बियरशीबा ने मेधावियों को सालभर की फीस लौटाई

Fri, 01 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बियरशीबा ने मेधावियों को सालभर की फीस लौटाई
पिथौरागढ़। न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 89.4 प्रतिशत से 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों को वर्षभर की फीस के करीब 4.5 लाख रुपये वापस किए। जिला टॉपर लोकेश भट्ट को विद्यालय प्रबंधन ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विद्यालय में हुई सम्मान समारोह में मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने जिला टॉपर लोकेश भट्ट 97.4, गौरव सिंह बिष्ट 95.4, गौरव बिष्ट 95.4, वीरेंद्र रौतेला 95, गौरव बुंगला 94.2, ओम खर्कवाल 94.2, रितिका पंत, रवींद्र कुमार 93.8, दिशा चौधरी 93.6, सौरभ अवस्थी और राजेंद्र सिंह 93.2, दीपक सिंह 93, आकांक्षा चंद 92, पवन मेहरा 91.8, बलवंत बोरा, जीवन सिंह 91, आवास बोरा 90.8, रजनी भंडारी 90.2, अंजलि धामी 89.4 प्रतिशत अंकों से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर वर्षभर का शुल्क और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीडीएस में निकले विद्यालय के पूर्व छात्र पवन सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी सिमल्टी ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने कहा कि 12वीं में लोकेश भट्ट ने जिला टॉप कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ममता मेहता ने कहा कि 19 विद्यार्थियों के 89.4 प्रतिशत से 97.4 प्रतिशत से अधिक अंक आना गौरव की बात है। संचालन उप प्रधानाचार्य एम चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed