फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आरक्षण के विरोध में निकाली रैली

आरक्षण के विरोध में निकाली रैली

Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण के विरोध में निकाली रैली
पिथौरागढ़। रोबिन किसान क्लब ने आरक्षण के विरोध में सिरकूच में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। उन्होंने हर माह की पहली और 14 तारीख को आरक्षण समेत पांच मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का एलान भी किया है। इससे पहले प्रशासन ने क्लब को नगर में रैली निकालने की अनुुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को किसान क्लब ने नगर में विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध को देखते हुए सिरकूच गांव मेें रैली निकाली। उन्होंने जाति के आधार पर आरक्षण पर विरोध जताया और इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। क्लब ने पलायन की रोकथाम के लिए भूमि की खरीद-फरोख्त बंद करने, सरकारी विभागों में सेवानिवृत्ति की आयुु 55 साल करने, जनप्रतिनिधि और नौकरशाहों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन


क्लब ने तय किया कि अब हर माह की पहली और 14 तारीख को आरक्षण समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अनिल चंद, महिमा चंद, नव्या चंद, डिंपल कुमार, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, महेश भट्ट, मोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed