{"_id":"5ab1472f4f1c1b68248b65ac","slug":"31521567535-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट पिथौरागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट पिथौरागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भरा होने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि के अधीन 36 किमी मार्ग मूनाकोट से झूलाघाट तक के 25 किमी हिस्से पर दर्जनों स्थानों पर बहुत ही खराब हालत में है। पिछली बरसात में आए मलबे से कई स्थानों पर सड़क के किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्क्रबर भी मलबे से चुके हैं और सड़क पर बड़े-बड़ेे गड्ढे बन गए। विभाग द्वारा सड़क की देखरेख के लिए रखे गए मजदूर भी काम करते नहीं दिखाई देते। पिछली बरसात में बंद पड़ी नालियां अब तक नहीं खोली गई हैं।
इस कारण झूलाघाट से पिथौरागढ़ एक घंटे में होने वाले सफर में दो घंटे का समय लग रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कई बार खराब सड़क का मामला लोनिवि के सामने उठा चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क का मामला विधायक विशन सिंह चुफाल विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधरी। विभागीय अधिकारी सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।