{"_id":"5a8efce84f1c1b4e588ba443","slug":"31519320296-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर बीज, कीटनाशक न मिलने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर बीज, कीटनाशक न मिलने की शिकायत
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के किसानों ने समय पर बीज और कीटनाशक दवाईयां उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
मूनाकोट विकासखंड के दूरस्थ गांव कैनखोल, बसौड़, बलतड़ी, तड़ीगांव, बोनकोट और जायल गांव के लोगों ने जिला उद्यान अधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि विकासखंड मूनाकोट के सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) समय पर आफिस नहीं आते हैं और अधिकतर छुट्टी पर ही रहते हैं। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद, देव सिंह, नारायण सिंह, राम सिंह, मोहन, चंद, बहादुर राम, नरेश भट्ट आदि मौजूद थे।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) राजेश जोशी का कहना है कि उनके पास मड़मानले, ब्लॉक कार्यालय, मूनाकोट के साथ ही नर्सरी का चार्ज भी हैं। साथ ही डीएम, सीडीओ और अन्य अधिकारियों की बैठकों में जाना पड़ता हैं। उनके पास बीज और कृषि सामग्री आने पर वे किसानों को जल्दी उपलब्ध करा देते हैं फिर भी वे समय निकाल कर अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी का कहना है कि एडीओ मूनाकोट की बार-बार शिकायत आने पर उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय कर दिया गया है। उनके स्थान पर अन्य सहायक विकास अधिकारी को मूनाकोट भेजा जा रहा है।