{"_id":"5a2d6af14f1c1baf678c0d39","slug":"31512925937-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण दिया
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नाबार्ड के सहयोग से निधि संस्था की ओर से गठित 29 महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की मुनस्यारी शाखा से 29 लाख रुपये का ऋण बांटा गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर द्वारा महिला समूहों को ऋण दिया गया।
मुनस्यारी विकासखंड सभागार में आयोजित नाबार्ड के ऋण शिविर में जिला विकास प्रबंधक नागर ने बताया कि महिलाओं को ऋण देने का उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है। शिविर में जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एलएम शाह ने लोगों को उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि संस्था की ओर से मुनस्यारी क्षेत्र में 125 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिनमें से 100 स्वयं सहायता समूहों को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के माध्यम से ऋण दिया गया है। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि बैंक महिलाओं को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। शिविर में कई लोग शामिल थे।