{"_id":"59e247814f1c1bcd538b7909","slug":"31508001665-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट की 25 किलो मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट की 25 किलो मिठाई
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी है। शनिवार को ऐंचोली से लेकर घाट तक चलाए गए अभियान में 25 वाहनों की चेकिंग की गई, लेकिन इन वाहनों में कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं मिला।
मैदानी इलाकों से नकली मावा आने की आशंका को देखते हुए यह चेकिंग की गई। बाद में मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों में चलाए गए चेकिंग अभियान में 25 किलो बासी मिठाई नष्ट की गई और परचून की दुकान से घी, तेल के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला को भेजे गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत ने बताया कि व्यापक चेकिंग का यह असर हो रहा है कि व्यापारी खुद ही खराब सामान को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मैदानी शहरों से नकली मावा यहां नहीं पहुंचा है। यहां तक कि एक हफ्ते से चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी वाहन में मावा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दिवाली की आड़ में कोई भी व्यापारी मिलावटी या गलत सामग्री नहीं बेच पाएगा।