{"_id":"59b574aa4f1c1bf17f8b5a1a","slug":"31505064106-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर याद किया
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला मुख्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई। घंटाकरण स्थित पंत स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगरपालिका हाल में गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी ने स्वाधीनता सेनानियों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
पंत स्मारक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, जिलाधिकारी सी रविशंकर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती समेत कई लोगों ने पंडित पंत की मूर्ति में माल्यार्पण किया। कोश्यारी ने पंत को महान स्वाधीनता सेनानी बताते हुए कहा कि उनका देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नगरपालिका हाल में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, मनोज ओझा, हिमांशु ओझा, उमा पांडेय, सेनानी परिवार के डा. गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन केडी भट्ट ने किया।
विज्ञापन
डीडीहाट में तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा ने पंडित पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नीलांबर जोशी, हरीश पंत, पारस कन्याल आदि ने विचार रखे।