{"_id":"596cf5ca4f1c1b875b8b483c","slug":"31500313034-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिला महासचिव सूरज वल्दिया और मनीष सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए लागू किए गए ड्रेस कोड और ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। इन मांगों को लेकर एनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क न होने से कि कई विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म नहीं भर सकते हैं। इस दौरान क्रमिक अनशन पर तरुण जोशी और निखिल सार्की बैठे। कहा कि मांगे पूरी न होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहां करन खाती, आशीष हावर्ड, मनोज ठकुराठी, शुभम कार्की, रूपेश पांडे, दीपक राणा, राजेश पाठक, गोपाल मेहता, अतुल गुप्ता, योगेश नाथ, आशीष पुनेठा आदि ने धरना दिया।
प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित
कुमाऊं विवि से मिले निर्देश के आधार पर सोमवार से शुरू होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि पहले विवि प्रशासन ने 17 से 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा था, लेकिन सोमवार को फिलहाल विवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।