फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छठे दल ने पूरी की कैलाश मानसरोवर परिक्रमा

छठे दल ने पूरी की कैलाश मानसरोवर परिक्रमा

Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
छठे दल ने पूरी की कैलाश मानसरोवर परिक्रमा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के छठे दल ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल अब भारत वापस आने की तैयारी कर रहा है। वहीं, आठवें दल के यात्रियों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, इसके बाद यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों के छठे 58 सदस्यीय दल ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल रविवार को तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर रुका है। दो दिन के बाद यह भारत में प्रवेश करेगा। वहीं, यात्रा पूरी कर लौट रहे पांचवें दल के सदस्य रविवार को आधार शिविर धारचूला पहुंच गए। यह दल सोमवार को पिथौरागढ़ होते हुए जागेश्वर धाम को रवाना होगा।
विज्ञापन


यात्रियों का सातवां दल तिब्बत के दार्चिन में है। यात्रा के आठवें दल का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। आठवें दल के सभी 58 यात्री स्वास्थ्य परीक्षण में सही पाए गए। यात्रियों का 9वां दल रविवार को धारचूला से चलकर सिर्खा पहुंच गया है। यात्रा पर निकले सभी यात्री स्वस्थ हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस कारण नालों का प्रवाह बढ़ गया है और रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed