फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अमरनाथ यात्रियों पर हमले का विरोध

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का विरोध

Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हमले का विरोध
पिथौरागढ़। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया तो शंखनाद जनचेतना मंच ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्र युवाओं ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि देश में एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। सैनिक मारे जा रहे हैं। अब आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया है। देश के प्रधानमंत्री आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने के स्थान पर ट्विटर पर निंदा करते हैं, जो बेहद दुखद है। कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट देनी चाहिए। प्रदर्शन में कमलेश कसन्याल, आनंद धामी, महेश धामी, पारस महर, अमित जोशी, राजू नेगी, प्रकाश देवली आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, शंखनाद जनचेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि इस घटना ने देश की आम जनता को आगबबूला कर दिया है। पुतला दहन में सोनम पांडेय, मयूर नागी, हरीश कुमार, सुरजीत सोडी, विनीत पाठक, रोशन तड़ागी, प्रकाश ठकुराठी आदि मौजूद थे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता डा. तारा सिंह ने अमरनाथ हमले की निंदा करते हुए कश्मीर के पत्थरबाजों को टैंक से कुचलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed