फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कुमाऊं राइफल्स की वीर नारी सहयोग यात्रा संपन्न

कुमाऊं राइफल्स की वीर नारी सहयोग यात्रा संपन्न

Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं राइफल्स की वीर नारी सहयोग यात्रा संपन्न
पिथौरागढ़। 3 कुमाऊं राइफल्स के शताब्दी वर्ष पर आयोजित वीर नारी सहयोग यात्रा का शुक्रवार को बटालियन मुख्यालय में समापन हो गया। वीर नारियों ने यात्रा के दौरान 28 जून को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की। यात्रा के दौरान कई अविस्मरणीय यादों को संजोकर यहां पहुंची वीर नारियों ने कहा कि कुमाऊं राइफल्स की ओर से शताब्दी वर्ष पर उनको बड़ा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


3 कुमाऊं राइफल्स की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वीर नारी सहयोग यात्रा 26 जून से शुरू हुई। इससे पहले एक जून से शुरू हुए ऑपरेशन मिलाप के माध्यम से 3 कुमाऊं राइफल्स के सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आमंत्रण दिया गया। सहयोग यात्रा के दौरान दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद आगरा के ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, हरिद्वार और ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। कहा गया कि वीर नारी सहयोग यात्रा का मुख्य उद्देश्य बटालियन के वीरों और अमर शहीदों का स्मरण करना था।
विज्ञापन


3 कुमाऊं राइफल्स अपने शताब्दी समारोह के अवसर पर भविष्य में भी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम अक्तूबर तक जारी रहेंगे। 3 कुमाऊं राइफल्स की स्थापना 1917 में हुई थी। यह कुमाऊंनियों की पहली सैन्य बटालियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed