{"_id":"5946b9c04f1c1b2d7c8b45b9","slug":"31497807296-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने से लोग नाराज
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का समाधान न होने से लोग नाराज
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे में लो-वोल्टेज, संचार असुविधा और इंटर कॉलेज में अध्यापकों की कमी को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है और क्षेत्र के दौरे पर आए एसडीएम एसके पांडे के सामने लोगों ने गुस्से का इजहार किया। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
झूलाघाट क्षेत्र में दो सप्ताह पहले बादल फटने से विद्युत और संचार व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो गई थी। इस कारण व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने लगा था। अब तक संचार सेवा सामान्य नहीं हो पाई है। लोगों ने एसडीएम को बताया कि एकमात्र इंटर कॉलेज में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं।
व्यापार संघ कोषाध्यक्ष दीपक ईजरवाल ने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का निवारण नहीं किया जाता तो व्यापार संघ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन चलाएगा। ज्ञापन देने वालों में धर्मानंद नरियाल, हरिप्रसाद भट्ट, मुरली भट्ट, बृजेश गड़कोटी, विजय भट्ट, भुवन पंगरिया, रमेश भट्ट, उद्धव बहादुर आदि शामिल थे।